BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री के बिगड़े बोल, कवासी लखमा ने कहा- PM मोदी दो बार बस्तर क्या बाथरूम करने आए?

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री के बिगड़े बोल, कवासी लखमा ने कहा- PM मोदी दो बार बस्तर क्या बाथरूम करने आए?
Share

छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आबकारी मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दो बार बस्तर आकर गए। यहां आकर वे क्या किए... बाथरूम... यहां की मिट्टी को बेकार किए...। उनके लिए झोपड़ी बनाए, मंच बनाए, स्वागत किए...। देश के लोकतंत्र में प्रधानमंत्री राजा है... राजा है...। लोगों को उनसे उम्मीद थी कि वे बस्तर की जनता को कुछ देंगे।
भूपेश बघेल सरकार के आबकारी मंत्री लखमा ने कहा कि मोदी दंतेवाड़ा और बीजापुर आ रहे थे, तब उस समय लोगों ने सोचा राजा आ रहा है। यहां के लोगों को सुविधा देंगे, सिंचाई के लिए पानी देंगे, लोगों को नौकरी देंगे। उन्होंने एक चपरासी की नौकरी भी नहीं दी। बस्तर के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर लखमा ने कहा कि इनका तो चलता नहीं है। ये आ रहे हैं खाली खाकर और घूमकर जाएंगे। दाल-भात खाएंगे और जाएंगे। ये बस्तर में केवल पिकनिक मनाने आए हैं।

 


मोदी-शाह के सामने इनकी नहीं चलती
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मोदी के सामने, अमित शाह के सामने इनकी (छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्रियों) कुछ नहीं चलती है, जिसकी चलनी थी वो खुद आए और कुछ नहीं दिए तो ये क्या देंगे। मैं इसकी निंदा करता हूं...। दरअसल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सुकमा जिले के चिंतलनार पहुंचे थे। सड़क निर्माण का उन्होंने उद्घाटन किया। इस बीच कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम पर अमर्यादित बयान दिया।

Source: Hindustan Live
 


Share

Leave a Reply