BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

Bank Holidays: आज से 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, पूरे महीने बैंकों में कितनी हैं छुट्टियां, आपका जानना है जरूरी

Bank Holidays: आज से 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, पूरे महीने बैंकों में कितनी हैं छुट्टियां, आपका जानना है जरूरी
Share

Bank Holidays: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और बैंकों में भी छुट्टियां हैं, जिसे लेकर हम आपको सलाह दे रहे हैं कि अगर लेन-देन का कोई भी काम हो तो निपटा लें, नहीं तो छुट्टियों को लेकर आपको परेशानी हो सकती है. हालांकि ई-बैंकिंग के जरिए आप अपना जरूरी काम कर सकते हैं. लेकिन, अक्टूबर 2021 में नवरात्र, दशहरा समेत में कई सारे त्योहार (Festive season) पड़ रहे हैं और इस वजह से अलग-अलग शहरों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. जान लीजिए इससे जरूरी खबर….
जानें किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
आज दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर में बैंक बंद है. इसके साथ ही कल इतवार की छुट्टी है. इसके बाद, महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी, इस तरह से पांच दिनों की छुट्टियां होंगी.
देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 


Share

Leave a Reply