CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

कल से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक , जल्दी से निपटा लें अपना जरूरी काम

कल से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक , जल्दी से निपटा लें अपना जरूरी काम
Share

नई दिल्ली : बैंक खाता धारको के लिये यह काम की खबर है। अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि शनिवार से लगातार चार दिन बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। जहां शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।

देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा। बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है।

SBI की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि हम पूरी कोशिश करेंगे की ग्राहकों को इस दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। बता दें, इस दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान आल इंडिया बैंक ईम्पलायीज एसोसिएशन (AIBEA) जैसे संगठनों की तरफ से किया गया है।



Share

Leave a Reply