BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल को लेकर बीसीसीआई ने की घोषणा, जानिए यहां

टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल को लेकर बीसीसीआई ने की घोषणा, जानिए यहां
Share

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आयोजन भारत मे नहीं यूएई में होना तय हो गया है| आज इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा हो गई, कोरोना के चलते पहले ही देश में इसके आयोजन को लेकर संदेह था| इस बीच बीसीसीआई (Bcci) ने आईसीसी (Icc) को इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है, टूर्नामेंट का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल के बचे 31 मुकाबले भी यूएई में होने हैं. बोर्ड के सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट को शिफ्ट किए जाने के बारे में जानकारी दी|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जय शाह ने कहा कि हमने आईसीसी को आज आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप को यूएई में शिफ्ट किए जाने के बारे में जानकारी दे दी है, टूर्नामेंट की तारीख पर फैसला आईसीसी करेगा. जानकारी के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होना मुश्किल था|

 


ओमान में हो सकते हैं शुरुआती मुकाबले

17 अक्टूबर से वर्ल्ड कप के मुकाबले शुरू हो सकते हैं. 16 टीमों के इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट के मुकाबले यूएई के अलावा ओमान में भी हो सकते हैं. आईपीएल के मुकाबले होने के कारण यूएई में आयोजन को लेकर अधिक दबाव ना पड़े. इस कारण शुरुआती राउंड के मुकाबले ओमान में हो सकते हैं. यूएई की बात करें तो दुबई, शारजाह और अबुधाबी में मुकाबले होने हैं. इससे पहले 2016 का टी20 वर्ल्ड का आयोजन भारत में ही हुआ था. तब विंडीज की टीम चैंपियन बनी थी|

वर्ल्ड कप में कुल 45 मुकाबले होने हैं

टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमों को मौका दिया गया है. कुल 45 मुकाबले हाेने हैं. पहला राउंड 8 टीमों के बीच होगा, दो ग्रुप में 4-4 टीमें रहेंगी. कुल 12 मैच होंगे. दोनों ग्रुप की टॉप टीम सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करेगी| यहां 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा. कुल 30 मैच होंगे, इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइन होगा|

सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल भी यूएई में

जानकारी के मुताबिक आईपीएल के बचे मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच हो सकते हैं. इसका आयाेजन भी यूएई में होना है. बीसीसीआई पहले ही इसकी घोषणा कर चुका है. 4 मई को कोरोना केस आने के बाद 29 मैच के बाद ही टी20 लीग को स्थगित कर दिया था. अभी सीजन के 31 मुकाबले बचे हैं|


 


Share

Leave a Reply