CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बीसीसीआई का बड़ा फैसला: 87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन- जय शाह ने लिखा पत्र

 बीसीसीआई का बड़ा फैसला: 87 साल में पहली बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन- जय शाह ने लिखा पत्र
Share

नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। इस सीजन में रणजी ट्रॉफी की जगह विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट पर बड़ा फैसला लेते हुए अभी जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि 87 साल में पहली बार फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकेगा। 50 ओवर की विजय हजारे ट्रॉफी और भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के आयोजन के साथ ही अब बीसीसीआई महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी और अंडर-19 क्रिकेट में वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी का आयोजन भी कराएगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि यह फैसला राज्य संघों से मिले फीडबैक और कोरोना वायरस की वजह से लिया गया है।दरअसल, कोरोना ने देश में खेल की दशा और दिशा दोनों बदल दी है। अप्रैल में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन तय है, ऐसे में बीसीसीआई के पास किसी भी घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सिर्फ दो महीने का ही समय बाकी है। इन सबको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सभी संघों से विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में से किसी एक के आयोजन पर राय मांगी थी। बोर्ड सचिव जय शाह के मांगे गए सुझाव पर विभिन्न राज्य क्रिकेट संघों ने अपनी राय दे दी है, जिसके आधार पर इस सीजन विजय हजारे के अलावा सीनियर महिला एकदिवसीय और अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी का ही आयोजन करेगा। अभी किसी भी टूर्नामेंट की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान के मुताबिक फरवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश को छोड़कर अधिकतर राज्य संघ विजय हजारे ट्रॉफी के पक्ष में है। अधिकतर संघ छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट पर सहमति जाता रहे हैं।

बोर्ड सचिव जय शाह ने राज्य संघों को खत लिखकर इस फैसले की सूचना दी। यह हमारे लिए बेहद अहम है कि महिलाओं की प्रतियोगिता हो। आप सभी को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हम सीनियर महिला एकदिवसीय टूर्नामेंट के साथ-साथ वीनू मांकड़ अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी का आयोजन कर रहे हैं। घरेलू सत्र 2020-21 के लिए प्राप्त आपकी प्रतिक्रियाओँ के आधार पर ही इसला फैसला लिया गया है। बीते साल आईपीएल के बाद मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।

Share

Leave a Reply