छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

जन आक्रोश रैली: मात्र 22 महीनों में अलोकप्रिय होने का रिकॉर्ड बना रही है भूपेश सरकार- बृजमोहन अग्रवाल

जन आक्रोश रैली: मात्र 22 महीनों में अलोकप्रिय होने का रिकॉर्ड बना रही है भूपेश सरकार- बृजमोहन अग्रवाल
Share

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ने आज कांग्रेस सरकार के नाकारापन के कारण शहर में बढ़ रहे हत्या, लूट, अवैध शराब बिक्री, बढ़ते नशीले पदार्थ के विरोध में पूर्व मंत्री द्वय बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में गृह मंत्री के निवास का घेराव किया ।
रैली के पहले धरना स्थल बूढ़ा तालाब में एकत्रित लोगो को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि 22 महीने में हीं कांग्रेस की चुनी हुई सरकार ने अलोकप्रिय होने का रिकार्ड बनाया है। कांग्रेस जिन वादों को करके सत्ता में आई आज उनसे पीछे हट रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता यह होने नहीं देंगे ।

शहर के प्रत्येक चौक चौराहे और थाने के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी लड़ाई आपसे नहीं है , हम प्रशासन को उनके कर्तव्य याद दिलाने के लिए और जनता को उसका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ,लेकिन अगर प्रशासन ने पुलिस को एजेंट के रूप में सामने रखकर कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया तो शहर के प्रत्येक चौक चौराहे और थाने के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा।

यह तो जंग का आगाज है, इसे जनहित में अंजाम तक पहुंचना भाजपा बखूबी जानती है

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कार्यकर्ताओं के विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए कहा आज की रैली तो शासन के नकारेपन के विरुद्ध जंग का आगाज है । आज पूरा शहर युवा नशे की गिरफ्त में आ गए हैं । इस कांग्रेसी सरकार ने महिलाओं से शराबबंदी के नाम पर वोट लिए लेकिन आज गली-गली में लाइसेंसी कोचिये पैदा कर दिए हैं । जिसके कारण शहर में अपराध बहुत बढ़ गया है । जगह-जगह हत्या और लूट और महिलाओं खिलाफ अत्याचार तो आम बात हो गई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार इसके खिलाफ संघर्ष करते हुए जनता के हक के लिए सड़क पर रहेगी।

3500 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी
आज गृह मंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रायपुर शहर के प्रत्येक मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की । गृहमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को बुढ़ापारा चौक पर पुलिस ने रोका । इसके विरोध स्वरूप 3500 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
सभा स्थल बूढापारा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहित भीड़ को दुर्ग सांसद विजय बघेल, मोती साहू, सच्चिदानंद उपासने, पूर्व विधायक नंदे साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, शैलेन्द्री परगनिया, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, शुभाष तिवारी, संजू नारायण सिंग, अमित मैसेरी, सुनील चौधरी, दिनेश शर्मा, योगी अग्रवाल, बजरंग खंडेलवाल, अशोक पांडेय, सूर्यकांत राठौर,राजीव मिश्रा , अकबर अली, तुषार चोपड़ा, होरीलाल देवांगन, जीतेन्द्र धुरंदर, ओमप्रकाश साहू, रविन्द्र सिंह ठाकुर, सालिक सिंह ठाकुर, महेश शर्मा, प्रवीन कुमार देवड़ा, मुकेश पंजवानी, श्रीमती अर्चना शुक्ला, गोरेलाल नायक, अनूप खेलकर, हंसराज विश्वकर्मा, अनिल सोनकर, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बी.श्रीनिवास राव एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।
 


Share

Leave a Reply