BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: पर्यटको से भरे गाड़ी पर पहाड़ से टूटकर गिरे पत्थर, 9 लोगो की मौत अन्य घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बड़ा हादसा: पर्यटको से भरे गाड़ी पर पहाड़ से टूटकर गिरे पत्थर, 9 लोगो की मौत अन्य घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Share

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में कुछ पर्यटक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए, बटसेरी के पहाड़ी से पत्थर टूट कर (Landslide) नीचे गिरे हैं. चट्टान गिरने से कई वाहन उसकी चपेट में आए हैं. इस दुर्घटना में पर्यटकों से भरी गाड़ी पर भारी पत्थर गिर गया जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई।


बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे. भूस्खलन होने से बास्पा नदी पर बना पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क शेष देश और दुनिया से कट गया है।


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. कांग्रेस के विधायक जगत सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल लिफ्ट करने के लिए सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा गया है जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन मिला है. किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एस.आर राणा मौके पर मौजूद हैं।


मुख्यमंत्री जयराम सिंह ठाकुर ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें. मैंने फोन के माध्यम से किन्नौर जिला प्रशासन से हादसे की जानकारी ली व उन्हें दिशानिर्देश दिए. प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है. घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं. ॐ शांति!'

 


Share

Leave a Reply