चुनाव आयोग की बड़ी कार्यवाही: पूर्व मुख्यमंत्री से छीना स्टार प्रचारक का दर्जा, पार्टी की बढ़ी मुश्किलें
भोपाल, मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव के लिए जारी कैंपेन के बीच कांग्रेस को चुनाव आयोग से झटका लगा है. आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है.
आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के कारण चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा हटाया है.
चुनाव आयोग ने कहा कि यदि कमलनाथ द्वारा अब से कोई भी कैंपेन किया जाता है, तो पूरा खर्च उस उम्मीदवार द्वारा वहन किया जाएगा जिसके निर्वाचन क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है.
बता दें कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने इमरती देवी के खिलाफ ‘आइटम’ का शब्द प्रयोग किया था. इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कहा था कि इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से बचें.
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उप चुनाव होना है.







.jpeg)












