CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : ऑन कैमरा माफिया डॉन अतीक और अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या, देखें खौफनाक VIDEO

BIG BREAKING : ऑन कैमरा माफिया डॉन अतीक और अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या, देखें खौफनाक VIDEO
Share

 Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और भाई अशरफ अहद की 9 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी गई. ये हत्याकांड तब हुआ, जब पुलिस भारी सेक्योरिटी में उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रही थी. बीच में अतीक और अशरफ मीडिया से बातचीत के लिए रुके थे, जब उनके सिर में गोली मार दी गई. इस खौफनाक हत्या का वीडियो सामने आया है. देखें-

सील किए गए प्रयागराज के बॉर्डर
अतीक अहमद और अशरफ के मर्डर के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ बल भी तैनात कर किए गए हैं. साथ ही प्रयागराज की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया. तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई और मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य ज्यूडिशियल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए. तीनों हमलावर मौके पर पकड़े गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हत्या से पहले तक अतीक अहमद को था डर- 'मुझे मारना चाहते हैं'
साबरमती जेल से बाहर निकलने के बाद अतीक अहमद ने आशंका जताई थी कि उसकी हत्या की जा सकती है. उसे जेल से बाहर पुलिस वैन में लाया जा रहा था. उस दौरान उसने मीडिया से कहा, 'हत्या, हत्या.' जब उससे पूछा गया कि पुलिस वैन में सेफ्टी है, डर क्यों लग रही है? तो उसने कहा 'मुझे इनका प्रोग्राम (योजना) मालूम है. हत्या करना चाहते हैं.' 

2019 से जेल में बंद था अतीक अहमद
सपा पूर्व सांसद अतीक अहमद जून 2019 से साबरमती जेल में बंद था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अतीक अहमद को उसके गृह राज्य (उत्तर प्रदेश) से साबरमती जेल स्थानांतरित कर दिया गया था.

 

 

 


Share

Leave a Reply