BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव , इन नेताओं को सौंपी गई 5 राज्यों की जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव , इन नेताओं को सौंपी गई 5 राज्यों की जिम्मेदारी
Share

नई दिल्ली : देश के 5 राज्यों में हुये चुनाव का परिणाम जारी कर दिया गया है। पंजाब को छोडकर देश के बाकि 4 चार राज्यों में भाजपा की की जीत हुई है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के उन 5 राज्यों में आए चुनाव परिणाम की स्थिति को देखकर आकलन करने और अपनी चुनावी हार के बाद संगठनात्मक परिवर्तन का सुझाव देने के लिए 5 सीनियर नेताओं को नियुक्त किया है। जयराम रमेश को मणिपुर, अजय माकन को पंजाब में स्थिति का आकलन करने का काम सौंपा गया है।

राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को गोवा के हालात का आकलन करने को कहा गया है। कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करेंगे और बदलाव का सुझाव देंगे, जबकि अविनाश पांडे को उत्तराखंड में ऐसा करने के लिए कहा गया है।

बुधवार को कांग्रेस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए नेताओं को नियुक्त किया है और तत्काल प्रभाव से विधायक उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं से राज्यों में संगठनात्मक परिवर्तन का सुझाव दिया है।

 

 

कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के भाजपा शासित राज्यों में से किसी को भी वापस जीतने में नाकाम रही है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी से हारकर अपनी सत्ता गवां दी। इससे पहले सोनिया गांधी ने 15 मार्च को अपनी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इकाइयों के प्रमुखों को अपना इस्तीफा सौंपने को कहा था। 


Share

Leave a Reply