CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव, 43618 रुपये पर पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का भाव

 सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव, 43618 रुपये पर पहुंचा 22 कैरेट गोल्ड का भाव
Share

Gold Price Today 27th, Aug 2021 : सर्राफा बाजारों सोना एक बार फिर 48000 की ओर बढ़ रहा है। आज यानी शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 47618 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। गुरुवार के मुकाबले आज सोना 268 रुपये महंगा हुआ है। अगर चांदी के हाजिर भाव की बात करें तो आज चांदी 142 रुपये प्रति किलो तेज होकर 63372 रुपये पर खुली।

वहीं 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 47427  रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 43618 और 18 कैरेट 35714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। 

अब 8636 रुपये ही सस्ता रह गया है सोना
पिछले साल 7 अगस्त के ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से आज के रेट की तुलना करें तो सोना 8636 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। वहीं, चांदी भी पिछले साल से 12778 रुपये सस्ती है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा।
 

Share

Leave a Reply