BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी लापरवाही: अस्पताल में कुत्ते नोचते रहे लड़की का शव, दो डॉक्टर कारण बताओ नोटिस

 बड़ी लापरवाही: अस्पताल में कुत्ते नोचते रहे लड़की का शव, दो डॉक्टर कारण बताओ नोटिस
Share

लखनऊ। अस्पताल में लापरवाही मामला फिर सुर्खियां बटोर रहा है। एक लड़की के शव को कुत्ते के द्वारा नोचने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के संभल के इस मामले में वार्ड ब्वाय और सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वही, डाक्टर व फार्मेसिस्ट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जांच के लिए बना दो डॉक्टरों की कमेटी-
मामले की जांच के लिए दो डाक्टरों की कमेटी गठित कर दी गई है। बुधवार को हुए हादसे में अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के गांव की एक लड़की की मौत हुई थी। गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। लड़की का शव जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखा था। इसे लेकर वायरल हुए एक वीडियो में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई थी। स्ट्रेचर पर रखे शव तक कुत्ता पहुंच गया था।

जानकारी मिलने पर कार्रवाई-
अधिकारियों को इसकी जानकारी लगने पर सच्चाई जानने का प्रयास शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में गुरुवार शाम को सीएमओ डा.अमिता सिंह जिला अस्पताल पहुंचीं। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के सीएमएस की स्तुति पर लापरवाही के मामले में वार्ड ब्वाय विपिन भटनागर और सफाई कर्मचारी प्रदीप सिरसवाल को निलंबित किया गया है।

जबकि ड्यूटी पर तैना डाक्टर व फार्मेसिस्ट को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। पूछा गया है कि ऐसी लापरवाही क्यों की गई? जबकि सीएमएस का कहना है कि शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था उन्होंने शव को कहां रखा था, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

Share

Leave a Reply