छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर, नवंबर में GST संग्रह एक लाख करोड़ के पार

बड़ी खबर, नवंबर में GST संग्रह एक लाख करोड़ के पार
Share

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) का संग्रह नवंबर 2019 में 3 महीने के बाद फिर से एक लाख करोड़ रुपए के पार 103492 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो नवंबर 2018 में संग्रहित राजस्व से करीब 6 प्रतिशत अधिक है।

इस वर्ष जुलाई में 102083 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह हुआ था। इसके बाद अगस्त से लेकर अक्टूबर तक इसमें गिरावट का रुख बना रहा। अगस्त में 98202 करोड़ रुपए, सितंबर में 91916 करोड़ रुपए और अक्टूबर में 95380 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह हुआ था।

अब नवंबर में फिर से यह राशि एक लाख करोड़ रुपए को पार कर गई है। इस वर्ष अप्रैल, मई और जुलाई में यह राशि एक-एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रही थी। जून में यह लगभग एक लाख करोड़ रुपए रहा था।

वित्त मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नवंबर में संग्रहित जीएसटी में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 19592 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी संग्रह 27144 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी संग्रह 49028 करोड़ रुपए और उपकर संग्रह 7727 करोड़ रुपए रहा।

एकीकृत जीएसटी में 20948 करोड़ रुपए और उपकर में 869 करोड़ रुपए आयात से प्राप्त हुए हैं। अक्टूबर महीने के लिए 30 नवंबर तक 77.83 लाख जीएसटीआर-3बी फॉर्म भरे गए। सरकार ने एकीकृत जीएसटी से 25150 करोड़ रुपए केंद्रीय जीएसटी और 17431 करोड़ रुपए राज्य जीएसटी के खाते में हस्तांतरित किया है।

नियमित आवंटन के बाद नवंबर में केंद्र सरकार का कुल जीएसटी राजस्व 44742 करोड़ रुपए और राज्यों की कुल राशि 44576 करोड़ रुपए रही है।


Share

Leave a Reply