BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर - राज्यसभा सांसद नेताम ने छत्तीसगढी भाषा का दूरदर्शन चैनल बनाए जाने का मामला उठाया

 बड़ी खबर - राज्यसभा सांसद नेताम ने छत्तीसगढी भाषा का दूरदर्शन चैनल बनाए जाने का मामला उठाया
Share

 रायपुर । राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राज्यसभा में विशेष उल्लेख के माध्यम से दूरदर्शन छत्तीसगढ़ी भाषा का पृथक चैनल बनाए जाने का मामला उठाया। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ को पृथक राज्य बने 20 साल हो चुके हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। विभिन्न राज्यों में स्थानीय भाषाओं में प्रसारण के लिए दूरदर्शन के अलग-अलग चैनल हैं। जिसमें वहां की स्थानीय भाषा में प्रसारण किया जाता है। लेकिन छत्तीसगढ में दूरदर्शन से ऐसा चैनल नहीं चलाया जा रहा जिसमें केवल छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रसारण हो। जबकि निजी क्षेत्र के क्षेत्रीय चैनलों पर छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रसारण किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ में एक ऐसे चैनल की आवश्यकता है जो यहां की कला, संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ कलाकारों के हितों को भी संरक्षित करें। छत्तीसगढ़ में दूरदर्शन इस आवश्यकता को पूर्ण करने में सक्षम है। सदन के माध्यम से मांग की है कि दूरदर्शन छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रसारण के लिए पृथक चैनल चलाया जाए। जिससे छत्तीसगढी भाषा के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों, गायकों, निर्माताओं का भी विकास हो सकेगा।


Share

Leave a Reply