BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, कई गंभीर

बड़ी खबर: जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, कई गंभीर
Share

अलीगढ़। उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब ने एक बार फिर कहर बरपाया है। अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब का सेवन करने से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस बल पहुंच चुकी है। यह घटना अलग-अलग गांवों में हुई है।


इस मामले में गांव वालों का कहना है कि पीड़ितों ने देसी शराब की दुकान से शराब लेकर पी थी। जिसके बाद सभी को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत पर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पूरे मामले में अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। तीन भाई रमेश गौतम, मुकेश, सोनू के साथ उनके पिता छोटेलाल की मौत हो गई। रमेश की पत्नी रामावती ने बताया कि घर में शव को कंधा देने वाला भी कोई नहीं बचा।


इस मामले में जिला प्रशासन के चार अधिकारी और 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने डीएम और एसपी को मौके पर पहुंचने और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए है। योगी ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फरवरी में भी सहारनपुर और आसपास के इलाकों में जहरीली शराब से करीब 50 लोगों की मौत हुई थी। कुशीनगर में 10 से अधिक मौतें हुईं थी।


Share

Leave a Reply