BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

बड़ी खबर: नदी में स्नान करते डूबे 12 लोग, डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

 बड़ी खबर: नदी में स्नान करते डूबे 12 लोग, डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
Share

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बड़ा हादसा हो गया है. यहां प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय 12 लोग डूब गए हैं. लोगों की तलाश की जा रही है. पता चला कि आगरा से चार परिवार के 15 लोग अयोध्या धाम घूमने आए थे. गुप्तार घाट पर सभी सरयू में अचानक डूब गए. डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. मौके पर लोगों ने 3 को बचा लिया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू हुआ, जिसमें रेस्क्यू टीम ने दो और बच्चियों को बचा लिया है. अब 10 लोगों की तलाश की जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन का खुद एसएसपी शैलेश पांडे नेतृत्व कर रहे हैं. पता चला है कि गुप्तार घाट के आखरी छोर पर परिवार स्नान कर रहा था. पैर फिसलने के बाद सरयू के गहराई में 12 लोग चले गए.

लोगों के डूबने की सूचना फौरन पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस गोताखोर मौके पर रेस्क्यू कर रही है. वहीं हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. पता चला है कि ये परिवार आगरा से अयोध्या धाम घूमने आया था. सभी थाना कैंट क्षेत्र में गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे. पता चला है कि ये लोग गुप्तार घाट के कच्चे किनारे स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में डूबे. पूरा परिवार आगरा के सिकंदरा का निवासी बताया जा रहा है.
 

Share

Leave a Reply