BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: स्कूल खुलने 3 दिन बाद 262 छात्र व 160 शिक्षक पाए गए कोरोना संक्रमित, जाने कहा की है यह खबर

 बड़ी खबर: स्कूल खुलने 3 दिन बाद 262 छात्र व 160 शिक्षक पाए गए कोरोना संक्रमित, जाने कहा की है यह खबर
Share

विशाखापट्टनम। आंध्रप्रदेश में कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए 2 नवंबर को स्कूल पुन: खोल दिए जाने के तीन दिन बाद करीब 262 छात्र और 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्रुदू ने यह जानकारी दी, उन्होंने कहा कि स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या की तुलना में संक्रमित छात्रों का आंकड़ा चिंता की बात नहीं है प्रत्येक संस्थान में कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार नवंबर को करीब चार लाख छात्र स्कूल पहुंचे। संक्रमित छात्रों की संख्या 262 है, जो चार लाख छात्रों का 0.1 प्रतिशत भी नहीं है। यह कहना सही नहीं है कि स्कूल जाने की वजह से छात्र संक्रमित हुए।

उन्होने कहा- हमने सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक कक्षा में केवल 15 या 16 छात्र ही उपस्थित रहे। यह चिंता की बात नहीं है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए 9.75 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 3.93 लाख विद्यार्थी स्कूल आए। कुल 1.11 लाख शिक्षकों में से 99,000 से अधिक शिक्षकों ने शैक्षिक संस्थानों में विद्यार्थियों को पढ़ाया। वीरभद्रदु ने बताया कि 1.11 लाख शिक्षकों में से करीब 160 शिक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Share

Leave a Reply