BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राजधानी के इस सिलेंडर गोदाम में लगी भीषण आग, एक एक कर कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट

 बड़ी खबर: राजधानी के इस सिलेंडर गोदाम में लगी भीषण आग, एक एक कर कई सिलेंडर हुए ब्लास्ट
Share

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर आग से दहल गई है। मुंबई के वर्सोवा इलाके में बुधवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस गौदाम में कई सिलेंडरों में धमाका हुआ है। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची हैं।

दमकल विभाग ने बताया है कि यह आग लेवल-2 की है। गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट की काफी दूर सुनी जा सकती है। बताया जा रहा है यह भीषण आग बुधवार सुबह 10.10 बजे लगी। इस गोदाम में गैस सिलेंडर रखा जाता है जिसके कारण सिलेंडर ब्लास्ट हो रहे हैं। पुलिस ने इलाके को खाली करा दिया है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं।

आग से लोगों में खौफ-
अभी तक आग की किस वजह से लगी यह सामने नहीं आया है। हालांकि जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें चारों तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार दिख रहा है। गोदाम रिहायशी इलाके के पास स्थित जिसके कारण लोगों में खौफ है।

बीते 24 घंटे में मुंबई और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आग की यह चौथी घटना सामने आई है। इससे पहले मानखुर्द इलाके में आग लगी थी। लेवल-3 के इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल को करीब 20 घंटे तक मशक्कत करना पड़ा था। नखुर्द में आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल को चोटिल हो गया था।
 

Share

Leave a Reply