लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: गुरदासपुर के बाद पठानकोट में भी दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

बड़ी खबर: गुरदासपुर के बाद पठानकोट में भी दिखा ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग
Share

पठानकोट: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम कर दिया। मंगलवार रात गुरदासपुर और पठानकोट में पाक ड्रोन दिखे। बीएसएफ ने फायरिंग कर उन्हें भगाया।गुरदासपुर सेक्टर में भारतीय सीमा में घुस रहे पाक ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर लौटने पर मजबूर कर दिया। पहले ड्रोन ने बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा से और दूसरी बार बीओपी कांस्य बरमन से घुसने की कोशिश की। घटना के बाद बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ की 89 बटालियन बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका व पुष्पा ने पाक ड्रोन पर 29 राउंड फायर किए। उसके बाद बीओपी कांस्य बरमन में भी बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों ने ड्रोन को भारतीय सीमा में दाखिल करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद बटालियन कमांडेंट प्रदीप कुमार और बीएसएफ के जवानों ने इलाके की छानबीन की। पिछले महीने पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक और ड्रोन देखा गया था। दो दिन पहले जम्मू के फालियन मंडल इलाके में ड्रोन ने कई हथियार गिराए थे।

पठानकोट में जारी है सर्च ऑपरेशन
वहीं पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बमियाल सेक्टर बीएसएफ की चौकी जयपुर के पास देर रात को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की हालांकि ड्रोन वापस चला गया या मार गिराया गया इसको लेकर संशय बना हुआ है। बुधवार तड़के साढ़े चार बजे से सीमा सुरक्षा बल और पठानकोट पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल की चौकी जैतपुर और काशी बाड़वां के बीच रात नौ बजे के बाद जमीन से 600 मीटर की ऊंचाई पर बीएसएफ के जवानों को सफेद और लाल लाइट दिखाई दी। बीएसएफ के जवानों ने चार से पांच राउंड फायर किए। उसके बाद से अचानक लाइट बंद हो गई। घटनास्थल पर बीएसएफ ने उसी समय जवानों की तैनाती की और सुबह तड़के साढ़े 4 बजे से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सूचना के मुताबिक सुबह नौ बजे तक वहां कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि आज सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।


Share

Leave a Reply