CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

बड़ी खबर: नाम वापसी के पश्चात दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने दिया जय व्यापार पैनल को समर्थन

बड़ी खबर: नाम वापसी के पश्चात दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने दिया जय व्यापार पैनल को समर्थन
Share

रायपुर । जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी, छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव 2021 के नजदीक आने के साथ ही जय व्यापार पैनल की ताकत और बढ़ गई है। पैनल का प्रचार- प्रसार अभियान इन दिनों जोरों पर है, इसी कड़ी में बेमेतरा जिले से आज एक खुशखबरी सामने आई। जिसके तहत जिले के दोनों पैनल के प्रत्याशियों ने नाम वापसी के पश्चात जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। दोनों ही प्रमुख पैनल के प्रत्याशियों द्वारा अब जय व्यापार पैनल के पक्ष में प्रचार कर समर्थन की अपील की जाएगी।

पैनल से प्रदेश मुख्य चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जय व्यापार पैनल इस चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में खड़ा हुआ है और प्रदेश के सभी व्यापारियों का हमें जोरदार समर्थन मिल रहा है। वहीं बेमेतरा जिले से जय व्यापार पैनल एवं व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों द्वारा निजी कारणों से नाम वापसी कर ली गई थी, जिसके पश्चात आज सभी प्रत्याशियों ने लिखित रूप से जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने का ऐलान करते हुए पैनल के पक्ष में प्रचार करने की घोषणा की। श्री दुग्गड़ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान जय व्यापार पैनल से उपाध्यक्ष प्रत्याशी हेतु केशवदास मोटवानी एवं मंत्री प्रत्याशी हेतु अजय ठाकुर के नामों की घोषणा की गई थी। वहीं व्यापारी एकता पैनल से चंदन सोनी ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। एवं सहयोगी बंटी अरोरा एवं संजय गुप्ता इन सभी प्रत्याशियों ने निजी कारणों के चलते चुनाव से नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद आज सभी प्रत्याशियों ने जय व्यापार पैनल के कार्यालय में आकर जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए पैनल के पक्ष में प्रचार करने का ऐलान किया। 


Share

Leave a Reply