छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री के भैया और भाभी की हत्या, घर से बरामद हुई दोनों की लाश

बड़ी खबर: पूर्व मुख्यमंत्री के भैया और भाभी की हत्या, घर से बरामद हुई दोनों की लाश
Share

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भैया और भाभी की हत्या कर दी गयी है। मृतक का नाम नरेंद्रनाथ और मृतिका का नाम सुमननाथ है। दोनों का शव अल्फा-2 सेक्टर के आई-24 नंबर स्थित घर में मिला है। नरेंद्रनाथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के चचेरे भाई थे।

पढ़िए पूरी खबर-
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई होने से और इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर समेत सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला की हत्या गला घोटकर की गई है। इस हत्याकांड में किसी जानकार का हाथ है, क्योंकि घर में कोई फोर्स एंट्री नहीं हुई।

पति पत्नी है योग संस्थान में योगा ट्रेनर-
दरअसल, 70 वर्षीय कारोबारी नरेंद्रनाथ की 65 वर्षीय उनकी पत्नी सुमन नाथ भारती योग संस्थान में योगा ट्रेनर हैं और लंबे समय से लोगों को योग की नि:शुल्क शिक्षा देती रही हैं। इन दोनों का शव शुक्रवार सुबह इनके घर से बरामद किया गया है। मृतक नरेंद्रनाथ का शव मकान के बेसमेंट में मिला है, उनके हाथ-पांव टेप से बंधे हुए थे और ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से वार किया गया था। वहीं पत्नी सुमन नाथ का शव ऊपर मिला है। दोनों की हत्या गला घोटकर की गई है।

बेटी से हुई थी आखिरी बार बात-
बताया जा रहा है कि सुमन और नरेंद्रनाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं। जबकि उनकी बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। बेटे रोहित का कहना है कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था। उनकी मम्मी ने उनकी बहन से रात 11 बजे फोन करके कहा था की नीचे पार्टी चल रही है। तब उनकी बहन ने कहा कि वह कमरा बंद करके सो जाएं।

पार्टी-लूटपाट 
डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि घर में देर रात तक पार्टी हुई थी। मौके से शराब की बोतलें खाने का सामान भी बरामद हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, जिससे लूटपाट की भी आशंका जताई जा रही है। बेसमेंट में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि हत्यारो और मृतक ने साथ में बैठकर शराब का सेवन किया था। वहीं मृतका सुमन नाथ का देर रात का ऑडियो भी प्राप्त हुआ है, जिसमें वह अपने दामाद को फोन पर बता रही हैं कि नीचे शराब पी रहे हैं।

जल्द ही होगा मामले का खुलासा-
डीसीपी ने बताया कि शुरुआत जांच में यह भी पता चला है कि बुजुर्ग दंपती ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ब्याज पर पैसा लिया था उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। डीसीपी का कहना है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या को लेकर कई एंगल से जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share

Leave a Reply