BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

BIG NEWS : भाजपा नेताओं के बीच चली लाठियां, महामंत्री का फूटा सर

 BIG NEWS : भाजपा नेताओं के बीच चली लाठियां, महामंत्री का फूटा सर
Share

भिलाई : भिलाई में राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय और उनके भाई राकेश पांडे के गुटों में बिती रात जमकर लाठिया चली। देर रात दो गुटों में हुई मारपीट में भाजयुमो महामंत्री का सिर फोड़ दिया। उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। झगड़े के बाद दोनों गुट सुपेला थाने पहुंच गए और वहां भी देर रात तक हंगामा करते रहे। इस मामले में पुलिस ने दोनों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के नेहरू नगर में मंगलवार देर रात भाजयुमो के भिलाई जिला महामंत्री लोकेश पांडेय और कैंप मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लोकेश के सिर में गहरी चोट आई है। बाकी लोग ठीक हैं। झगड़े के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे के ऊपर लूट का आरोप भी लगाया है। इसके बाद दोनों गुट देर रात सुपेला थाना पहुंचे और वहां भी हंगामा करते रहे। सुपेला पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। घटना की रात दोनों लोग सरोज पांडेय के भाई राकेश पांडेय से मिलने भी गए थे। वहां से निकलते ही दोनों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। बताया जा रहा है की झगड़े के दौरान सांसद बंगले से फोन कर झगड़ा करने से मना भी किया गया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मारपीट करने लगे।


दशहरा मैदान में भी की मारपीट
इससे पहले भी भाजयुमो के कैंप मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह और भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह के बीच मारपीट हुई थी। उस समय भी यह मामला काफी गरमाया था। दोनो गुटों ने भिलाई नगर थाने में हंगामा कर एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाए थे। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


समझाने के बाद भी नहीं सुधार
दशहरा मैदान में मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद भाजपा पार्टी की छवि जिले में काफी धूमिल हुई थी। इसके बाद पार्टी के उच्च पदाधिकारियों ने युवा मोर्चा के इन पदाधिकारियों को समझाइश दी थी कि वो आपस में इस तरह का व्यवहार न करें और पार्टी की छवि को बनाए रखते हुए कार्य करें। इस समझाइश के बाद भी भाजयुमो के नेताओं में कोई सुधार नहीं हुआ और एक बार फिर आपस में झगड़ा कर बैठे।

 


Share

Leave a Reply