BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

 बड़ी खबर: बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा
Share

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता सनी देओल की सुरक्षा बढ़ा दी हैं। सनी देओल को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई, यानी अब उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम साथ रहेगी।  गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो आईबी की रिपोर्ट और सनी देओल को लेकर थ्रेट परसेप्शन के आधार पर ये सुरक्षा दी गई है। सनी देओल को जो Y श्रेणी की सुरक्षा मिली है उसमें उनके साथ 11 जवान रहेंगे, इसके अलावा दो PSO भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। गुरदासपुर भारत और पाकिस्तान सीमा के निकट है, ऐसे में खतरा लगातार बना रहता है।
 
सनी देओल की सुरक्षा ऐसे वक्त में बढ़ाई गई है, जब पंजाब में कृषि कानूनों का भारी विरोध चल रहा है। किसान संगठनों ने भी बीजेपी के नेताओं, मंत्रियों के घेराव की बात कही है। बीजेपी पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में विरोध का सामना कर रही है। सनी देओल पंजाब से ही आते हैं, ऐसे में लंबे वक्त तक कृषि कानून के मसले पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि उनकी सरकार हमेशा किसानों के हक में फैसला लेती है, सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार है और वो किसानों के साथ हैं।
 
सनी देओल के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने भी ट्वीट कर किसानों के मसले पर चिंता व्यक्त की थी, धर्मेंद्र ने ट्वीट किया था कि ठंड के इस मौसम में किसान दिल्ली की सड़कों पर बैठे हैं, ऐसे में सरकार जल्द ही कुछ करे।
 
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को कई तरह की मुश्किलों का सामना कर पड़ रहा है। पहले अकाली दल ने साथ छोड़ दिया, फिर कृषि कानून के मसले पर किसानों का विरोध बढ़ता जा रहा है। सरकार और किसानों के बीच कई राउंड की बात होने के बाद भी कोई हाल नहीं निकला।
 

Share

Leave a Reply