BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : टायर और पेट्रोल से किया शव का अंतिम संस्कार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

 बड़ी खबर : टायर और पेट्रोल से किया शव का अंतिम संस्कार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित
Share

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी के तट पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर नदी से मिले एक शव का अंतिम संस्कार करना भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. पुलिस पुलिस अधीक्षक ने संवेदनहीनता बरतने के आरोपी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं.

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था, जिसमें पुलिस कर्मी एक शव का अंतिम संस्कार करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने अंतिम संस्कार में संवेदनहीनता बरती है. इस मामले में दोषी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा प्रकरण की जांच के आदेश दिए गये हैं.

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव इस मामले की पूरी जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे. पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फेफना थाना के पांच पुलिस कर्मियों जय सिंह, उमेश प्रजापति , वीरेंद्र यादव, पुनीत पाल व जय सिंह चौहान को निलंबित किया गया है.

फेफना थाना के प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी से मिले एक शव का गत 15 मई को अंतिम संस्कार किया गया था. अंतिम संस्कार करते समय डोम (अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति) ने शव पर टायर रख दिया तथा पेट्रोल डाल दिया. सोशल मीडिया पर सोमवार को आए वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर शव का अंतिम संस्कार किया जाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति शव पर टायर रखते व बोतल से कुछ शव पर डालते हुए दिखाई दे रहा है.
 

Share

Leave a Reply