BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर

बड़ी खबर : भिलाई के तालपुरी कॉलोनी के एक घर में मिली तीन लोगों की जली हुई लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जाने पूरी खबर
Share

भिलाई | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई  में एक दिल दहला देने वाली घटना घटना को अंजाम दिया गया है।

शहर के पारिजात इंटरनेशनल कॉलोनी में एक पति और पत्नी को जिंदा जला दिया गया है। वहीं दम घुटने से उनके डेढ़ साल के मासूम बच्चे की भी मौत  हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पति और पत्नी के हाथ पैर बंधे मिले है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच कर रही है. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है।

हाथ-पैर बांध जिंदा जलाया

मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों ने पहले पति-पत्नी के हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए. ताकी वो दोनों किसी तरह का शोर न कर सकें दंपति के मुंह को भी कपड़े से बांध दिया गया. फिर उन दोनों को बेरहमी से जिंदा जला दिया है।

दम घुटने से बच्चे की भी मौत:--

कहा जा रहा है कि वारदात के दौरान दंपति के साथ उनका एक साल का मासूम बच्चा भी था. आग की वजह से कमरे में धुंआ फैल गया. आग और धुंए की वजह से बच्चे का दम घुट गया और उसकी भी मौत हो  गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मंगलवार सुबह आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घटना स्थल पर पुलिस को पति और पत्नी की जली हुई लाश मिली है. बच्चे के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वारदात के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है. मौके से सबूत पुलिस इकठ्ठा कर रही है. आस-पास के लोगों से भी इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद वारदात के पीछे की असल वजह सामने आने की बात कही जा रही है।


Share

Leave a Reply