नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री की बेटी हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, खरीदार बताते हुए व्यक्ति ने किये हजारों रुपये पार

 बड़ी खबर: मुख्यमंत्री की बेटी हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, खरीदार बताते हुए व्यक्ति ने किये हजारों रुपये पार
Share

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की बेटी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। अरविन्द केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने ओएलएक्स पर सोफा बेच रही थी और उनसे एक व्यक्ति ने खुद को खरीदार बताते हुए 34,000 रुपये की ठगी कर ली।
 

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की है और उस संबंध में हमे आज सोमवार को पता चला है। सूचना मिलने के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उत्तरी जिले के सिविल लाइंस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।
 

 
मामले में पुलिस ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने एक सोफा की ब्रिक्री के लिए ओएलएक्स पर सूचना दी थी। एक व्यक्ति खरीदार बनकर उनसे संपर्क किया। भरोसा जीतने के लिए उसने हर्षिता के खाते में छोटी रकम ट्रांसफर की। इसके बाद उसने एक क्यूआर कोड भेजा और उनसे स्कैन करने की बात कही। बस फिर क्या था कोड स्कैन होते ही हर्षिता के खाते से 20,000 रुपये कट गए।

 
जब उनके खाते से पैसे कट गए तो इसपर हर्षिता ने उस व्यक्ति से शिकायत की तो उसने कहा कि गलती से ऐसा हुआ। ऐसी ही प्रक्रिया फिर से करने पर हर्षिता के खाते से 14,000 रुपये कट गए। इसके बाद हर्षिता ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू की गयी है और हम आरोपी का पता लगा रहे हैं।

Share

Leave a Reply