BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, ले सकते है बड़ा फैसला

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, ले सकते है बड़ा फैसला
Share

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलायी है। दरअसल पिछले कई दिनों से राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट गुट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट में खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान राजस्थान सरकार में बड़ा बदलाव करने के मूड में है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है। जिसके बाद गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा। माना जा रहा है कि कल यानी 21 नवंबर को गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है।

राज्यपाल कलराज मिश्र आज उत्तर प्रदेश से वापस लौट रहे हैं। कल हुए सियासी घटनाक्रम में राजस्थान के प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे और उन्होंने राजस्थान के तीन मंत्रियों शिक्षामंत्री गोबिन्द सिंह जोटासरा,स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्वमंत्री हरीश चौधरी के इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इन तीनों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है और कांग्रेस संगठन में काम करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर दौरे पर थे और आज उनके उदयपुर में रुकने का कार्यक्रम था, मगर कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया और अजय माकन को जयपुर भेजा गया है।

अजय माकन सीधे एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां रात 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर चर्चा होती रही। आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और अजय माकन के बीच चर्चा होगी जिसके बाद माना जा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच सुलह की राह खुलेगी। तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में 12 मंत्रीपद खाली हो गए हैं। गहलोत के नए मंत्रिमंडल में सचिन पायलट के खेमे के अलावा निर्दलीय और बसपा से आए विधायक भी मंत्री बनाए जाएंगे।

गौरतलब है कि दिवाली से पहले ही राज्य कांग्रेस में फेरबदल पर विचार हो रहा था लेकिन बाद में तय हुआ कि इसमें पूरी तरह से बदलाव किया जाएगा। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बदलाव किए जा रहे हैं।


Share

Leave a Reply