BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: जिले में लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन, लॉकडाउन के बाद जिले में चारों तरफ पसरा सन्नाटा

 बड़ी खबर: जिले में लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन, लॉकडाउन के बाद जिले में चारों तरफ पसरा सन्नाटा
Share

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब राज्य के औरंगाबाद जिले में भी फुल लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। आदेश के बाद आज सुबह से ही जिले में चारों तरफ सन्नाटा पसरा है। सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खुली हैं। दरअसल, कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। बता दें कि औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं। 

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ा रही है। औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य कई जिलों में कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान पूरी सख्ती रहेगी।

बता दें कि कल ही अकोला, परभणी जिले में फुल लॉकडाउन लगाया गया है तो वहीं औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाने से पहले महाराष्ट्र के कई जिलों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र सहित कई जिलों में लॉकडाउन का एलान किया जा चुका है। दरअसल, अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा,

जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं पंजाब के भी कई जिलों में कर्फ्यू का ऐलान किया जा चुका है। इस दौरान इन इलाकों में पूरी सख्ती बरती जाएगी।
 

Share

Leave a Reply