छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

 बड़ी खबर: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
Share

चंडीगढ़। पंजाब में यूथ कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर जान ले ली है। गुरलाल को गुरुवार की शाम दो बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरलाल की हत्या किए जाने से शहर में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक ने दो अज्ञात लोगों ने उनपर 10 राउंड फायरिंग की थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। गुरलाल सिंह भुल्लर की उम्र 34 साल बताई जा रही है। फरीदकोट जिले के जुबली चौक के पास भुल्लर पर 10-12 राउंड फायरिंग हुई थी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरलाल सिंह भुल्लर फरीदकोट जिले की यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए जांच के आदेश-
इस घटना पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का बयान आया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कई कि दोषी को कड़ी सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि फरीदकोट यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले की घटना चौंकाने वाली है। मैंने पंजाब के डीजीपी को निर्देशित किया है कि मामले की एक त्वरित जांच सुनिश्चित करें। इस जघन्य कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

मौके से फरार हो गए हत्यारे-
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि गुरलाल, फरीदकोट के विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कुशलदीप सिंह ढिल्लो के बेहद करीबी थे। घटना जिस स्थल पर घटित हुई उससे चंद कदम की दूरी पर पुलिस का नाका था, फिर भी हत्यारों ने जुबली चौक पर स्थित एक एमीग्रेशन सेंटर से बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर गुरलाल की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के उपरांत बाइक सवार हत्यारे मौके से फरार हो गए।

Share

Leave a Reply