बड़ी खबर: रायपुर के इस इलाके में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, 16 नए कोरोना मरीज की हुई पहचान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना ब्लास्ट लगातार जारी है यहां आय दिन कोरोना के दर्जनों से सैकड़ो नए मामले सामने आ रहे है जिसके बाद रायपुर में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया गया है। अभी खबर है की भाठागांव में आज कोरोना के 16 और नए मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं आज जिला प्रशासन ने इस इलाके से नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में मोबाइल लैब वैन भेजी थी। जांच के बाद फिलहाल आज 16 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
पढ़िए पूरी खबर-
बता दें कि इस इलाके में एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी। इस महिला का शव रात भर घर में रखा रहा। इस दौरान करीब सैकड़ों महिलाओं समेत 300 लोगों ने आकर पीड़ित के परिवार से मिले थे। मौत के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं अब मृत महिला के शव के संपर्क में आने वालों की लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। महिला और परिजनों के संपर्क में आए 250 से 300 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव मिल सकते हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेकर जांच कर रही हैं।







.jpeg)












