BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: अस्पताल में हुआ कोरोना विस्फोट, 80 डॉक्टर हुए संक्रमित, 1 की मौत

बड़ी खबर: अस्पताल में हुआ कोरोना विस्फोट, 80 डॉक्टर हुए संक्रमित, 1 की मौत
Share

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन दिल्ली के सरोज अस्पताल में सोमवार को 80 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही एक डॉक्टर के मौत की खबर भी सामने आई है. फिलहाल सरोज अस्पताल में ओपीडी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है. संक्रमित डॉक्टरों में से 12 को सरोज अस्पताल में ही भर्ती किया गया है जबकि अन्य सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है.
बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण ही अस्पताल के एक वरिष्ठ सर्जन डॉ. एके रावत का निधन हो गया है. बता दें कि कोरोना विस्फोट के कारण अस्पताल में एक साथ संक्रमण के इतने मामले सामने आने के बाद हलचल मच गया है. जोकि एक चिंता का विषय अब प्रशासन के लिए बन चुका है.
बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना के दूसरे लहर में संक्रमण के भीषण मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि बीते कल दिल्ली सरकार द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामले के कारण पिछले करीब तीन सप्ताह से राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगा हुआ है जिसे सप्ताह भर के लिए और बढ़ा दिया गया है.
 


Share

Leave a Reply