बड़ी खबर: पिता की मौत की खबर सुन बेटी ने किया आत्महत्या
हरियाणा। हरियाणा के कैथल जिले के गांव खानपुर से एक मामला सामने आया है जहां, पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई बयान दर्ज कर 174 के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि 48 वर्षीय बलकार सैनी हलवाई का काम करता था। उनका परिवार अब कुतुबपुर रोड बालाजी नगर में रहता था। उसे कई सालों से कैंसर थी और उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती करवाया गया था। बीते दिनों बीमारी के कारण मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही 24 वर्षीय काजल को प्राप्त हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार काजल आइजी कॉलेज में बीएससी फाइनल की छात्रा थी। डेढ साल पहले ही मां शीला देवी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अब घर में बड़ा भाई और भाभी रह गई हैं। मृतका के परिजनों ने बताय कि काजल हमेशा कहती थी कि वह अपने पिता के साथ ही चली जाएगी, लेकिन उस समय स्वजनों को यह अंदाजा नहीं था कि वह सच में ही ऐसा कर देगी। पिता का अंतिम संस्कार किया गया और अगले दिन बेटी का अंतिम संस्कार हुआ।







.jpeg)












