बड़ी खबर: डीआरआई ने पकड़ा 35 करोड़ का सोना, ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर हो रही थी तस्करी
नई दिल्लीं। वित्ता मंत्रालय के राजस्वै खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तस्करी कर दो ट्रकों में लाए जा रहे 35 करोड़ रुपये मूल्य के 66.4 किलो सोना बरामद किया है। केंद्रीय अप्रत्य्क्ष कर और सीमा शुल्कस बोर्ड (सीबीआईसी) ने गुरुवार देर शाम ट्वीट कर ये जानकारी दी।
पढ़ें : लॉकडाउन का सिलसिला फिर हुआ शुरू: आज रात 9 बजे से इस शहर में लॉकडाउन, जरुरी सेवाओं को मिली छूट
सीबीआईसी के मुताबिक डीआरआई के अधिकारियों (दिल्ली क्षेत्र) ने संदेह के आधार पर दो ट्रकों को पकड़ा। इसमें विदेशों से तस्करी कर भारत-म्यांमार सीमा के रास्ते सोना लाया जा रहा था। पकड़े गए ट्रकों की जब सघन जांच की गई तो उसमें 35 करोड़ रुपये मूल्य के 66.4 किलोग्राम सोना पाया गया।
DRI, Delhi intercepted 2 trucks today suspected of carrying gold smuggled into India through Indo-Myanmar border & seized 400 gold bars weighing 66.4 kgs valued at Rs. 35 crores. The gold was concealed in fuel tanks of trucks & destined for Punjab. 5 persons being examined. pic.twitter.com/8Vbm6GZfCA
— CBIC (@cbic_india) November 19, 2020
अधिकारियों ने बताया कि सोने को ट्रकों के ईंधन टैंक के भीतर छिपाकर रखा गया था। इस सोना को पंजाब ले जाया जा रहा था। केंद्रीय अप्रत्यकक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के मुताबिक इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।







.jpeg)












