बड़ी खबर: फिल्म स्टार सलमान खान को जान से मारने की सुपारी, इस गैंगस्टर ने कराई थी रेकी
नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की फिल्म स्टार सलमान खान की हत्या के लिए मुंबई में रेकी करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ये रेकी कराई थी। भिवानी का रहने वाला राहुल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है। फिल्म अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश करने वाले बदमाशों का भंडाफोड़ फरीदाबाद पुलिस ने किया है। मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद के एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार सरगना राहुल ने बांद्रा मुंबई में जनवरी के पहले सप्ताह में बालीवुड अभिनेता सलमान खान की रेकी भी की थी।
पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल अलग-अलग हत्याओं की चार घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसने अगस्त 2019 में झज्जर में एक शख्स की हत्या कर दी थी। लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर दिसंबर 2019 में पंजाब के मनोट में हत्या की एक घटना को राहुल ने अंजाम दिया था। इसी तरह उसने 20 जून 2020 को भिवानी में भी हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि राहुल ने 24 जून 2020 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर में हत्या कर चुका है। राहुल एनसीआर के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। अभी क्राइम ब्रांच ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई वारदात में शामिल होने का खुलासा किया है।







.jpeg)












