लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: दुनिया भर में Gmail हुआ ठप, यूज़र्स को हो रही भारी परेशानी

 बड़ी खबर: दुनिया भर में Gmail हुआ ठप, यूज़र्स को हो रही भारी परेशानी
Share

इस वक्त एक खबर आ रही है की दुनिया भर में कई यूज़र्स के लिए Gmail डाउन है। दरअसल लोगों को जीमेल के अटैचमेंट भेजने में दिक़्कत हो रही है. यूज़र्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि वो जीमेल में अटैचमेंट नहीं भेज पा रहे हैं। अटैचमेंट के साथ भेजे जा रहे ईमेल में एरर मिल रहा है डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक़ दुनिया भर के यूज़र्स इसकी शिकायत कर रहे हैं। गूगल ऐप्स के स्टेटस पेज पर भी अपडेट है और यहां कन्फर्म किया गया है कि जीमेल में दिक़्क़तें आ रही हैं।

पढ़िए पूरी खबर-
गूगल ने कहा है कि फिलहाल कंपनी ये जांच कर रही है कि दिक्कत कहां है और जल्द ही कंपनी इसके बारे में अपडेट जारी करेगी। जीमेल की ये समस्या भारत में 11 बजे के करीब शुरू हुई और धीरे धीरे लोगों ने सोशल मीडिया और डाउन डिटेक्टर पर इसे रिपोर्ट करना शुरू किया।ट्विटर पर फिलहाल जीमेल डाउन ट्रेंड कर रहा है।

अब तक ये साफ नहीं है कि जीमेल डाउन क्यों है और कुछ समय में कंपनी नया स्टेटमेंट जारी कर सकती है। आम तौर पर ऐसे मामले में कंपनी ये नहीं बताती है कि दिक्कत कहां थी। हालांकि ईमेल ओपन होने या लॉगइन होने में ज्यादातर यूजर्स को कोई समस्या नहीं हो रही है।  लॉगइन के बाद ईमेल भेजने में एरर मैसेज मिल रहा है। 
 

Share

Leave a Reply