BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: मास्क नहीं पहनने पर रोका, तो महिला ने कर दी बीएमसी कर्मी की धुनाई

 बड़ी खबर: मास्क नहीं पहनने पर रोका, तो महिला ने कर दी बीएमसी कर्मी की धुनाई
Share

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान लोगों की लापरवाही की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मुंबई से एक नगरपालिका कर्मी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कर्मी ने बिना मास्क पहने जाती एक महिला को रोका, तो महिला ने कर्मी पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर बीएमसी ने मार्शल तक तैनात किए हैं, लेकिन अब इन्हीं मार्शल से मारपीट का मामला सामने आने लगा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक ऑटो में दिख रही है, जिसे एक नीली ड्रेस पहने एक अन्य महिला रोकती है, जो बीएमसी की कर्मचारी है। बीएसकी कर्मी उस महिला को मास्क पहने के लिए कहती है। इस पर महिला उस कर्मी को धक्का मारती और थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। इस पर बीएमसी कर्मी उस महिला को पकड़ लेती है। इस दौरान महिला छूटने की कोशिश करती है। इस दौरान वह नीली वर्दी वाली महिला पर जमकर घूंसे और थप्पड़ मारने लगती है।

महिला का कहना था कि उसे रोकने की उसने हिम्मत कैसे की? उसे छूने की मार्शल ने हिम्मत कैसे की?  इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई के कांदिवाली का है।  बता दें कि मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

महिला के खिलाफ आईपीसी 188 (लोक सेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मुंबई में महामारी के बीच मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
 

Share

Leave a Reply