BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट पर सट्टा खेलाते अंतर्राष्ट्रीय बुकी पार्थ कंसारा गिरफ्तार

बड़ी खबर:  रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट पर सट्टा खेलाते अंतर्राष्ट्रीय बुकी पार्थ कंसारा गिरफ्तार
Share

रायपुर। पूर्व क्रिकेटरों से सजी टीमों के बीच हो रहा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट के चलते बुकीज भी राजधानी में सक्रिय हो गए है। सीरीज का महत्व कुछ ऐसा है कि बांग्लादेश की जेल की हवा खा चुका इंटरनेशनल बुकी पार्थ कंसारा भी रायपुर आकर मैचों में सट्टा खिला रहा है। इसका खुलासा रायपुर पुलिस के पार्थ कंसारा के साथ छह सटोरियों को पकड़े जाने के साथ हुआ है।
क्रिकेट सीरीज में मंगलवार को खेले जाने वाले इंडिया-इंग्लैंड मैच पर सट्टा खिलवाने पहुंचे पार्थ कंसारा के साथ छह बुकीज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, मैच आईडी और आगामी मैचों के एडवांस टिकिट बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी बीते 3-4 दिनों से रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल से सट्टा खिला रहे थे। इन सभी के खिलाफ तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट में सट्टा खिलवाते 6 बुकियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अफ्रीका बनाम श्रीलंका के मैच में सट्टा खिलवाते पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी गुजरात निवासी बुकी पार्थ कंसारा के साथ आंध्रप्रदेश निवासी रघु वर्मा, ओबुला रेड्डी, सीमा रविशंकर, तेंलगाना निवासी रामकृष्ण छिन्ना, महाराष्ट्र निवासी अमन पौन्नीकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बुकी बड़े ही शातिर तरीके से मैच में सट्टा खेलकर लोगों को चूना भी लगाते थे। आरोपी बुकी मैच की ऑनलाइन आईडी लेकर ग्राउंड में जाकर मैच देख तुरंत सौदा काट देते थे। ऐसा लगातार करने पर इन्हें मैच की आईडी मिलना बंद हो गया, जिसके बाद ये दूसरों की आईडी से सौदा कर रहे थे। बुकिज देश-विदेश में जाकर मैच में सौदा कराते हैं। आरोपियों ने आज के मैच में भी सौदा करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से लैपटॉप, 7 मोबाइल, ऑनलाइन मैच आईडी, समेत 4 हजार रुपए बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को तेलीबांधा थाना में जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
 


Share

Leave a Reply