बड़ी खबर: व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर लाखो रूपये और स्कूटी की लूट
रेवाड़ी। दिन दहाड़े दो बदमाशों ने व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर लाखो रूपये के साथ स्कूटी को छीकर फरार हो गए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगा रही है।
पढ़िए पूरी खबर-
शहर में बुधवार को दिन दहाड़े दो बदमाशों ने खल-बिनौला व्यापारी के बेटे की आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख की नकदी के साथ स्कूटी छीनकर फरार हो गए। शहर के गोल चक्कर के पास अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगा रही है, ताकि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
ऐसे दिया घटना को अंजाम-
शहर के पत्थरघटी निवासी सौरभ बुधवार की दोपहर गंज बाजार स्थित अपनी खल-बिनौले की दुकान से तीन लाख रुपये की नकदी स्कूटी की डिग्गी में रखकर सरकुलर रोड स्थित जैन स्कूल के पास एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा कराने के लिए जा रहा था। जैसी ही उसने गोक चक्कर के पास नागरिक अस्पताल को जाने वाली गली में स्कूटी मोड़ी, तो सामने से एक पैदल व एक पल्सर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो बदमाशों में से एक ने सौरभ की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। जिससे वह स्कूटी सहित गिर पड़ा। जब तक सौरभ कुछ समझ पाता, उसका दूसरा साथी तीन लाख की नकदी के साथ स्कूटी लेकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, परंतु तब तक बदमाशा लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से चंद कदम दूर एक अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए है। फुटेज के आधार पर ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। शहर के बीचो-बीच भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने व्यापारियों में अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।







.jpeg)












