BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में की फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जाँच

 बड़ी खबर: MBBS फर्स्ट ईयर की छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में की फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जाँच
Share

सोनीपत। हरियाणा के गोहाना से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां, भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस (MBBS) फर्स्ट ईयर की छात्रा के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह खानपुर महिला थाना में सूचना मिली थी एक छात्रा ने अपने रूम में फांसी लगा ली है। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल  के रूम नम्बर 11 में पंखे से फंदा लगाकर छात्रा ने सुसाइड कर किया। मृतिका का नाम डिम्पी गांव खेड़ी साध जिला रोहतक बचाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़िए पूरी खबर-
परिजनों का कहना है कि छात्रा मानकिस रूप से परेशान थी।  शव का पोस्टमार्टम खानपुर मेडिकल कॉलेज में करवाया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी बताया कि छात्रा का फर्स्ट ईयर के एग्जाम कल से शुरू हुए है। उसने एक पेपर भी दिया था। पहले भी उसके परिजनों ने हमे बताया था उसकी मां भी उसके साथ रह रही थी। 

बेटी के साथ माँ भी रह रही थी हॉस्टल में-
इधर, खानपुर महिला पीजीआई के निदेशक डॉ. बत्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह ऑफिस आने पर एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा द्वारा सुसाइड की जानकारी मिली। उसके परिजनों ने पहले हमें उसकी हालत के बारे में बता दिया था। उसकी मां भी उसके साथ हॉस्टल में रह रही थी। दो मिनट के लिए वह नीचे गई तो उसने अपने रूम में फांसी लगा ली।

खानपुर महिला थाना एसआई महावीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज की तरफ से सूचना मिली थी कि एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने होस्टल रूम नम्बर 11 में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया है। जब पुलिस मौके पर आई तो शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा दिया गया था। अभी परिजनों ने सुसाइड का कारण मानसिक रूप से परेशानी बताया है। फिलहाल 174 आईपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही। जैसे परिजन जो बयान देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply