BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी दसवीं की छात्रा पर चाकू से हमला, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज

बड़ी खबर: एक दिन की थानाध्यक्ष बनी दसवीं की छात्रा पर चाकू से हमला, खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
Share

वाराणसी। वाराणसी के मंडुवाडीह थाने से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक दिन की थानाध्यक्ष बनी दसवीं की छात्रा जीविका सिंह के ऊपर शुक्रवार को अज्ञात महिला ने चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
 
 
मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस भी जंच पड़ताल में जुट गई है। विश्व बालिका दिवस के मौके पर दसवीं की छात्रा को मंडुवाडीह में एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया था।
 

पढ़िए पूरी खबर-
छात्रा के अनुसार अपने स्कूल से वह घर मड़ौली की ओर जा रही थी कि तभी घूंघट में एक महिला ने उसे सड़क पर ही रोक दिया और उसके सिर पर कुछ घुमाने लगी।
 
 
इतने में छात्रा ने कहा कि ये क्या कर रही हो तो पूछने के बाद ही किसी नुकीली चीज से उस पर हमला करके कार से भाग गई। परिजनों के अनुसार छात्रा की कलाई में गहरी चोट आई है। फिलहाल पिता ने एक निजी चिकित्सालय में छात्रा का इलाज कराया है। छात्रा के अनुसार थाने से महज कुछ ही दूरी पर यह घटना हुई है।
 

 
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा को विश्व बालिका दिवस के मौके पर एक दिन का मंडुआडीह थानाप्रभारी का चार्ज दिया गया था। विश्व बालिका दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंडुआडीह थाने में पहुंचकर छात्रा ने तत्कालीन थानाध्यक्ष से एक दिन के लिए चार्ज लेते हुए थाना परिसर का निरीक्षण किया।
 
 
इस दौरान थाने पर आए फरियादियों का प्रार्थना पत्र पढ़कर तत्काल त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया था। वहीं सुनवायी के दौरान ही लहरतारा क्षेत्र के पुस्तैनी मकान का विवाद सामने आया था जिसे एक दिन की थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराकर वापस भेज दिया था। इसके बाद से ही छात्रा की क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई थी।

मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के पीछे कारणों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply