CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG NEWS: रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, मकानों-वाहनों में लगी भीषण आग, 2 की मौत

BIG NEWS: रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, मकानों-वाहनों में लगी भीषण आग, 2 की मौत
Share

कैलिफोर्निया/नई दिल्ली:अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो उपनगर के रिहायशी इलाके में एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इसके अलावा जिस मकान पर विमान गिरा उसके आसपास के करीब 10 घरों में आग लग गई। वहीं, एक ट्रक समेत कई गाड़ियां जलकर राख हो गई। घटना के बाद रिहायशी इलाके में चीख पुकार मच गई। लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे।हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर जल्द ही हालात पर काबू पा लिया।

घटना के बाद इलाके में मची अफरा तफरी
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ। थोड़ी देर बाद मकानों से धुएं निकलने लगे और कुछ मकानों से आग की तेज लपटें बाहर आ रही थी। चारों ओर चीख पुकारें मची थीं। जिस मकान में आग लगी थी, उसके अंदर कुछ लोग फंसे हुए थे। एक लड़की खिड़की पर चढ़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही सैन डिएगो के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डिप्टी फायर चीफ जस्टिन मत्सुशिता ने कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक थी। पार्सल ट्रक में बैठा एक शख्स जिंदा जल गया। पार्सल कंपनी ने कहा, `हम अपने कर्मचारी के खोने से दुखी हैं और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।


Share

Leave a Reply