नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिसकर्मी ने घोंप दी युवक के माथे में चाबी, आक्रोशित लोगों ने किया थाने पर पथराव, देखें विडियो

 बड़ी खबर: हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिसकर्मी ने घोंप दी युवक के माथे में चाबी, आक्रोशित लोगों ने किया थाने पर पथराव, देखें विडियो
Share

उत्तराखंड। रुद्रपुर के रामपुर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है स्थानीय पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहने पर एक युवक के सिर में बाइक की चाबी घोंप दी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर पथराव किया। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
आपको बता दे की यह पूरी घटना रुद्रपुर के रामपुर  की है। पीड़ित युवक सोमवार रात अपनी पड़ोसी के साथ बाइक से जा रहा था इसी बीच इंदिरा चौक के पास चीता पुलिस यूनिट के दो सिपाही हेलमेट चैक कर रहे थे। दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दीपक को रोका,  इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इनसे गाड़ी के कागजात मांगे। जिसपर युवक ने गाड़ी के कागजात दिखा दिए। लेकिन, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।  पुलिस ने उनसे हेलमेट के बारे में पूछा तो दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि एक सिपाही ने पीड़ित के बाइक से चाबी निकाली और माथे में घोंप दी। पुलिस के इस कृत्य से  वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में के सामने विरोध शुरु कर दिया। इस पर लोगों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया और थाने में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply