BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: मधयप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बेटा भी कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप

 बड़ी खबर: मधयप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बेटा भी कोरोना संक्रमित, मचा हडकंप
Share

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल में पहली बार एक दिन में 10 हजार 166 नए संक्रमित मिले। 53 मरीजों की मौत हो गई। शहरों में बेड के लिए मरीज भटक रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है। श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लगी हुई है। इंदौर में आधिकारिक तौर पर छह मौतें दर्ज की गईं तो भोपाल में उससे ज्यादा आठ। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी संक्रमित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। दैनिक भास्कर आप से अपील करता है कि हालत बेहद चिंताजनक हैं। आप घर में रहिए, सुरक्षित रहिए..! मुख्यमंत्री शिवराज ने भी सुबह अपना कोविड टेस्ट कराया है। एंटीजन टेस्ट निगेटिव है, RT-PCR रिपोर्ट आना बाकी है। सरकार की तरफ से हर दिन बयान आता है कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन विकल्प नहीं है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया। इसके बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के 25 शहरों में अब तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जा चुका है। बुधवार को रीवा, टीकमगढ़ और छतरपुर में भी टोटल लॉकडाउन करने का फैसला इन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने लिया। इससे पहले मंगलवार को डिंडौरी, धार, होशंगाबाद और ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था।

Share

Leave a Reply