लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: हाईजैक हुई बस को किया गया सही सलामत बरामद, सभी यात्री सुरक्षित

 बड़ी खबर: हाईजैक हुई बस को किया गया सही सलामत बरामद, सभी यात्री सुरक्षित
Share

आगरा। आगरा में हाईजैक स्‍लीपर कोच बस झांसी में मिल गई है। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसकी पुष्टि प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री सिदार्थनाथ सिंह ने भी की। उन्‍होंने बताया कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। उन्‍होंने बताया कि श्रीराम फाइनेंस के लोगों ने गलत ढंग से कर्ज वसूली के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पढिये पूरी खबर-
आगरा पुलिस के क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव से मंगलवार शाम तीन बजे पन्ना (छतरपुर) के लिए निकली स्लीपर कोच बस रात 11 बजे आगरा से आगे बढ़ी। रास्‍ते में दक्षिणी बाईपास पर महुअर के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने हाईजेक कर लिया। बस में 34 सवारियां थीं। बदमाशों ने चालक-परिचालक को अपनी गाड़ी में बैठाया और बस पर खुद कब्जा कर लिया। कई घंटे चालक-परिचालक को घुमाने के बाद कुबेरपुर (एत्मादपुर) के पास छोड़ दिया। बस को सवारियों सहित लेकर चले गए। बस रात को सवा दो बजे इटावा पहुंची। वहां बस के सभी यात्रियों को उतारकर बालाजी ट्रेवल्‍स की बस में बैठा दिया। सुबह चालक-परिचालक मलपुरा थाने पहुंचे। सूचना दी। तो पुलिस के होश उड़ गए। रात दो बजे बस ने इटावा पार किया था।

Share

Leave a Reply