BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

बड़ी राहत : Aadhaar-PAN लिंक करने की अंतिम तारीख 30 जून तक बढ़ाई गई

बड़ी राहत : Aadhaar-PAN लिंक करने की अंतिम तारीख 30 जून तक बढ़ाई गई
Share

नई दिल्ली। Aadhaar के साथ PAN CARD लिंक करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। सरकार ने कहा कि आधार-पैन लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2021 होगी। इससे पूर्व सरकार ने 31 मार्च को आधार-पैन लिंक करने की आखिरी तारीख रखी थी, लेकिन इसे लेकर लोग लगातार मांग कर रहे थे कि आखिरी तारीख को बढ़ाया जाना चाहिए।


इससे पहले भी केंद्र सरकार कई बार आधार और पैन कार्ड लिंक करने की तारीख को बढ़ा चुकी है।
2019 से लेकर अब तक ये सिलसिला लगातार जारी है। लिंक नहीं करने पर कड़े जुर्माने और पैन कार्ड डिएक्टिवेट करने की भी बात कही गई थी।

लिंक करने में हो रही थी परेशानी :
पैन और आधार लिंक करने की आखिरी तारीख (31 मार्च) पर आयकर विभाग की वेबसाइट पर हजारों लोग एक साथ पहुंच गए थे। इससे कई लोगों को वेबसाइट ओपन करने में परेशानी हो रही थी। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस परेशानी को शेयर किया था और सरकार से मांग की थी कि अंतिम तारीख को आगे बढ़ाया जाए।
2.24 लाख करोड़ का रिफंड : आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 29 मार्च तक 2.37 करोड़ करदाताओं को 2.24 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि लौटाई है। इसमें व्यक्तिगत आयकर मद में 2.33 करोड़ करदाताओं को 85,012 करोड़ रुपए जबकि कंपनी कर के अंतर्गत 2.85 लाख मामलों में 1.39 लाख करोड़ रुपए लौटाये गए। आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा कि सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने 1 अप्रैल 2020 से 29 मार्च, 2021 तक 2.37 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2,24,829 करोड़ रुपए वापस किए हैं।
इस प्रक्रिया से कर सकते हैं लिंक
सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। यहां आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलकर आएगा। होम पेज पर आपको Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरने का ऑप्शन दिखाई देगा। पूरी डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालें और लिंक आधार पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके सामने पैन कार्ड और आधार लिंक होने का मैसेज आ जाएगा।

 


Share

Leave a Reply