BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोविड-19 पर केन्द्र के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी: कोरोना की तीसरी लहर जरूर आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता

कोविड-19 पर केन्द्र के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी: कोरोना की तीसरी लहर जरूर आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता
Share

कोरोना की बेकाबू रफ्तार और रोजाना इसके नए मामले साढे तीन लाख के पार आने के चलते देश में स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है. कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर बेहद जानलेवा साबित हो रही, जिसमें रोजाना साढे तीन हजार से लोगों की मौत हो गई है. इस बीच केन्द्र सरकार के शीर्ष वैज्ञानिक सलाहकर विजय राघवन ने बुधवार को तीसरी लहर की चेतावनी देते हुए कहा कि यह जरूर आएगी.


राघवन ने कहा कि वायरस संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं, इसलिए यह इस वक्त नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी. लेकिन यह अवश्य आएगी इसलिए हमें नई लहर के लिए तैयारी कर देनी चाहिए. स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को नहीं टाला जा सकता है.


उन्होंने कहा कि वैक्सीन को अपडेट करने की आवश्यकता पड़ेगी ताकि इस नए कोरोना स्ट्रेन से मुकाबला किया जा सके. उन्होंने उम्मीद जताई कि हमें नए लहर की तैयार कर देना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि वैक्सीन अपग्रेड करने के साथ ही सर्विलांस की भी आवश्यकता होगी.

 


Share

Leave a Reply