CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

भाजपा का सवाल - सीएम क्या कोर्ट को बताएंगे कि अन्नदाता कोचिया हैं ?

भाजपा का सवाल - सीएम क्या कोर्ट को बताएंगे कि अन्नदाता कोचिया हैं ?
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के माटी पुत्र किसानों को कोचिया कहे जाने पर फिर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर किसान न्यायालय की शरण में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल न्यायालय में साबित करें कि जिन किसान भाइयों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया था वे किसान नहीं कोचिए हैं। उन्होंने कहा कि अहंकारी मुख्यमंत्री विदेश में रहते हुए स्ट्रीट लाइट बंद करवाकर आधी रात को उन माटी पुत्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटवाते हैं, जिन्हें चुनाव पूर्व बरगलाकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यदि न्यायालय में किसान भाइयों को मुख्यमंत्री के कथनानुसार दलाल साबित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के माटी पुत्र किसान भाइयों से क्षमा याचना करनी चाहिए और अपने आपको किसान पुत्र बताकर वो शपथ याद करनी चाहिए जो उनकी पार्टी ने चुनाव पूर्व गंगाजल हाथ में लेकर इस प्रदेश के भोले भाले किसान भाइयों को धोखा देने खाई थी।
श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया है कि वे अगर अन्नदाताओं को कुछ दे नहीं सकते हैं तो उन्हें अपमानित तो नहीं करें। उन्होंने अपेक्षा की है कि किसानों द्वारा दायर की गई जनहित याचिका पर कम से कम किसान विरोधी स्टैंड न लें और किसानों की मांग जल्द पूरी करें। 


Share

Leave a Reply