BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन

किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे प्रदेशभर में किसानों पर हो रहे अत्याचार एवं दगाबाजी पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करते हुए कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि किसानों के बल पर बनी प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों पर ही बर्बरता कर रही है जो कि बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। पूरे प्रदेश में धान खरीदी को लेकर लगभग सभी जिलों में किसान आंदोलन कर रहे हैं, सड़क पर आ रहे हैं। सोसायटियो, अधिकारियों के चक्कर काटते-काटते पूरे तीन महीने से भी अधिक हो गया है, परन्तु प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार लगातार झूठ-पर-झूठ बोलते हुए छत्तीसगढ़ वासियों को गुमराह करने कोशिश कर रही है। हद तो तब हो जाती है जब निरीह, भोले भाले आदिवासी क्षेत्रों के किसानों को अधिक पीड़ित किया जा रहा है। और यह सब पूरी सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किसानों के समर्थन में खड़ी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि 15 वर्ष प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी थी परन्तु इन 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने धान खरीदी की जो व्यवस्था खड़ी की थी तब तक एक भी किसान धान खरीदी को लेकर कभी भी न आंदोलन किया और न ही कभी एक चिट्ठी तक किसी किसान को लिखनी पड़ी। ऐसा उत्तम व्यवस्था को भूपेश बघेल की सरकार ने पूरी तरह चौपट कर दिया। कभी कम्प्यूटर साफ्टवेयर में खराबी, कभी बारदाने की कमी, कभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सामंजस्य का अभाव, तो कभी भूपेश बघेल और उनके मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्रियों के किसानों के खिलाफ उल-जूलूल बयान। कभी धान खरीदी बंद करने के बात, कभी मियाद बढ़ाने की बात, सरकार में ही बैठे नेताओं के अलग-अलग बोल और किसानों के धान को उनके कोटियों से जब्त करके किसानों में भय का वातावरण पैदा करने की कोशिश कांग्रेस सरकार की रही है। इस सरकार ने पहले ही साल में किसानों को इतना परेशान कर दिया कि शब्दों में कहा जाए तो पूरा दिन निकल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी भूपेश बघेल की सरकार से यह मांग करती है कि वे अपनी वायदे के मुताबिक किसानों का एक-एक दाना धान की खरीदी करे और किसानों से किए गए समर्थन मूल्य के वादों को भी वो पूरा करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने से नहीं चूकेगी। पार्टी ने धान खरीदी की मियाद बढ़ाने और सभी किसानों का पूरा धान खरीदने के लिए प्रदेश की सरकार को बाध्य करने की बात कही और ऐसा न होने पर आंदोलन को तेज करके विस्तारित करने की चेतावनी दी।
 


Share

Leave a Reply