नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नामांकन के बाद भाजपा ने सिविल लाईन वार्ड से बदला अपना प्रत्याशी, जाने क्या कारण था प्रत्याशी बदलने का

नामांकन के बाद भाजपा ने सिविल लाईन वार्ड से बदला अपना प्रत्याशी, जाने क्या कारण था प्रत्याशी बदलने का
Share

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम समय में नगर निगम रायपुर के सिविल लाईन वार्ड से खड़ी महिला प्रत्याशी श्रीमती वेदी प्रधान को बदलकर उसके जगह पर संजना अहियाल को प्रत्याशी बनाया है। बताया जा रहा है कि वेदी प्रधान द्वारा जमा किया गया नामांकन पत्र में त्रुटि होने के कारण उनका नाम बदला गया है।  

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम रायपुर के 70 वार्डों में से सिविल लाईन वार्ड जो अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित से भाजपा ने श्रीमती वेदी प्रधान को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, जिसके बाद वेदी प्रधान ने नामांकन पत्र भी दाखिल किया। हालांकि नामांकन पत्रों की जांच में वेदी प्रधान के नामांकन में त्रुटि पायी गई जिसके बाद भाजपा ने उसकी जगह संजना अहियाल को प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए संजना अहियाल को अधिकृत बी फार्म भी पार्टी द्वारा दे दिया गया है। 
 

Share

Leave a Reply