BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भाजपा द्वारा भगवान राम की तुलना मोदी से किया जाना देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है-उपाध्याय

  भाजपा द्वारा भगवान राम की तुलना मोदी से किया जाना देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है-उपाध्याय
Share

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'भगवान राम से किये जाने पर कड़ी आपत्ति करते हुए कहा है,भाजपा के नेता मोदी को ऐसा प्रचारित कर करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि राम मंदिर के निर्माण में भाजपा के भविष्य की ऐसी कोई योजना सम्मिलित तो नहीं कि मोदी को भी इस मंदिर में भगवान राम के समकक्ष स्थान दे दिया जाए। 

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना 'भगवान रामÓ से किये जाने के बाद इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा, अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा भगवान राम के प्रति नहीं बल्कि भगवान के रूप में भगवान राम के स्थान पर नरेन्द्र मोदी पर आस्था रखती है और ऐसा कर हिंदुस्तान के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ घोखा कर आंखमिचौली खेल रही है। विकास उपाध्याय ने कहा,प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी का यह अंतिम पड़ाव है। इसके बाद भाजपा की जो मंशा है रावत के वक्तव्य से स्पष्ट हो गया है कि उन्हें राम मंदिर में स्थापित करने की है।यही वजह है कि उनके रंग रूप में जिस तरह के बदलाव लाया जा रहा है,दाढ़ी का बढ़ाया जाना, पोशाक में परिवर्तन लाना सब कुछ भविष्य की योजना का एक रूप है।

विकास उपाध्याय ने कहा किभगवान राम समाज को सत्य के मार्ग पर ले जाने कई ऐसे कार्य किये जो आज भी समाज में प्रासंगिक है। राम, भगवान के ही एक अवतार थे इसीलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। इसके ठीक उलट मोदी हैं जो समाज में हिन्दू- मुस्लिम,सिख्ख ईसाई के बीच भेदभाव कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। समाज में खुशहाली लाना छोड़ लोगों को महंगाई में डुबो कर लोगों का जीना दूभर कर दिए हैं। भगवान राम दुष्कर्मी शासकों को परास्त कर उन राज्यों को अपने अधीन कर समाज में शांति लाया करते थे पर मोदी अपने देश की जमीं को गिरवी रख रहे हैं।

उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि वे भाजपा के भविष्य की मंशा से अभी से अवगत हो जायें अन्यथा इसका विरोध करने भी विलंभ हो जाएगा। भाजपा को किसी हिन्दू से कोई सरोकार नहीं है, उसे तो बस सत्ता चाहिए। भगवान राम के नाम को तो वह सिर्फ माध्यम बना रहीं है। असल मकसद तो मोदी को भगवान बनाने की है।अब वो समय आ गया है कि समाज को जागरूक होने की जरूरत है। जरूरत है भारत का उज्वल भविष्य कैसा हो। देश कैसा सुरक्षित रहे। जरूरत है महंगाई कैसे दूर हो। बेरोजगारी कैसे कम हो जिस पर भाजपा कुछ बोल नहीं रही है।बोल रही है तो सिर्फ झूठ जबकि भगवान राम झूठ के शक्त खिलाफ थे। उन्होंने भगवान राम की तुलना मोदी से न करने की नसीहत देते हुए पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है।

Share

Leave a Reply